भारत में कोविड की दूसरी लहर से हर रोज लाखों लोग प्रभावित हो रहे है . बॉलीवुड सेलेब्स भी इस सिचुएशन में सभी की मदद के लिए आगे आए हैं. इस बीच सलमान खान(Salman Khan) और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज ने कोरोना में लोगों की मदद का फैसला किया है. सलमान और जी ने फिल्म 'राधे' (Radhe) के 13 मई को मल्टी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुए रेवेन्यू से कोविड रिलीफ वर्कर्स को सपोर्ट करने का ऐलाान किया है. इस कमाई को ऑक्सीजन सिलेंडर्स, कन्सेंट्रेटर्स और वेंटिलेटर्स के लिए डोनेट किया जाएगा. बता दें कि ये फिल्म थिएटर, जी पे के सभी पेड सर्विस जैसे जी प्लेक्स और भारत के लीडिंग ओटीटी प्लैटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी.