सचिन तेंदुलकर मना रहे अपना 48वां जन्मदिन, युवराज ने किया खास अंदाज में विश

Updated : Apr 24, 2021 20:43
|
Editorji News Desk

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर का आज जन्मदिन है. सचिन 48 साल के हो गए हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने विशेष अंदाज में सचिन को जन्म दिन की बधाई दी है. युवराज ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में वह अखबार में सचिन के साथ फोटो दिखा रहे हैं. वीडियो की सचिन के बचपन की फोटो के साथ शुरुआत होती है और सचिन के क्रिकेट के शुरुआती दिनों की फोटो दिखाई गई हैं. इसके बाद इसमें युवराज अनेक अवसरों पर सचिन के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा कि दिग्गज मास्टर ब्लास्टर को जन्मदिन की बधाई. ये देखकर खुशी हुई कि आप अस्पताल से घर आ गए. उम्मीद है कि जल्द ही आप कोरोना को भी हरा देंगे.

Sachin BirthdayBharat RatnaSachin TendulkarYuvraj Singh

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video