एस एस राजामौली(S S Rajamouli) की फिल्म RRR ने रिलीज से पहले ही बंपर कमाई करते हुए 900 करोड़ रुपए अपने खाते में जोड़ लिए हैं. खुद फिल्म के निर्माताओं ने इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म के हिंदी थियेट्रिकल राइट्स की डील 140 करोड़ में तय हुई है.
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के वर्ल्डवाइड थियेट्रिकल राइट्स 570 करोड़ रुपये में बिके हैं, जिसमें आंध्र प्रदेश के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने सबसे बड़ी रकम 170 करोड़ रुपये अदा की है.
इसके अलावा फिल्म के डिजिटल राइट्स सभी भाषाओं को 170 करोड़ रुपये में बेचा गया है. सैटेलाइट राइट्स 130 करोड़ रुपये में बिके हैं। म्यूजिक राइट्स को 20 करोड़ रुपये में बेचा गया है. इस हिसाब से फिल्म ने रिलीज से पहले ही लगभग 900 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.