स्पुतनिक ने लॉन्च की कोरोना की सिंगल डोज वैक्सीन, वायरस के खिलाफ 80% तक प्रभावी बताया

Updated : May 06, 2021 20:33
|
Editorji News Desk

कोरोना की रूसी वैक्सीन स्पुतनिक के निर्माताओं ने एक बड़ा ऐलान किया है. इसके अनुसार कंपनी कोरोना का एक नया टीका लेकर आई है और इसकी खासियत ये है कि इसकी सिंगल डोज ही कोरोना के खिलाफ कारगर होगी. रूस ने इसे स्पूतनिक वी का लाइट वर्जन बताया है और उसका दावा है कि ये कोरोना के खिलाफ 80 फीसदी तक प्रभावी है. स्पूतनिक ने कहा है कि उसके बनाए वैक्सीन के इस लाइट वर्जन से टीकाकरण को गति और महामारी को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी. आपको बता दें कि अभी तक स्पुतनिक समेत जितनी भी वैक्सीन वैश्विक स्तर पर इस्तेमाल की जा रही हैं वो सभी ड्यूल डोज वाली हैं. भारत भी स्पुतनिक के इस्तेमाल को मंजूरी दे चूका है और वैक्सीन की पहली खेप देश में आ चुकी है.

RussiaSputnik Vcoronavirus news updatescoronavirus in indiaSputnik V Covid

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?