इस्लामाबाद पहुंचे रूसी विदेश मंत्री, पाकिस्तान को विशेष सैन्य हथियार मुहैया कराएगा रूस

Updated : Apr 08, 2021 17:44
|
Editorji News Desk

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) भारत यात्रा के बाद सीधे पाकिस्तान (Pakistan) पहुंचे हैं. लगभग 9 साल बाद यह किसी रूसी विदेश मंत्री (Russian Foreign Minister) का पहला पाकिस्तानी दौरा है. लेकिन भारत (India) का दशकों पुराना दोस्त रूस अब पाकिस्तान के साथ रक्षा, आतंकवाद निरोधी, ऊर्जा और व्यापार सहयोग बढ़ाएगा. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पाकिस्तान को विशेष सैन्य हथियार मुहैया कराने का ऐलान किया. लावरोव ने कहा कि हम पाकिस्तान की आतंकवाद (terrorism) निरोधी क्षमता को मजबूत करने के लिए तैयार हैं, जिसमें विशेष सैन्य उपकरणों समेत अन्य हथियारों की आपूर्ति भी शामिल है. वार्ता में दोनों देशों के बीच आर्थिक कूटनीति को बढ़ावा देने का फैसला किया गया. इसके अलावा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने और आतंकवाद से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करने पर भी सहमति बनी.

IndiaterroristRussiaImran khanPakistanVladimir PutinRussian Foreign MinisterRussian diplomatsSergei Lavrovterrorism

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?