Russian Diplomats: अमेरिका ने 24 रूसी डिप्लोमैट्स को 3 सितंबर से पहले देश छोड़ने का आदेश दिया

Updated : Aug 03, 2021 14:58
|
Editorji News Desk

अमेरिका (America) और रूस (US Russia) के संबंधों में (Diplomats to leave) तनातनी कोई नई बात नहीं है, ताजा घटनाक्रम में रूसी राजदूत अनातोली एंतोनोव ने बताया है कि अमेरिका ने 24 रूसी राजनयिकों को वीज़ा खत्म होने की वजह से 3 सितंबर तक अमेरिका छोड़ने को कहा है. न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने रूसी राजदूत अनातोली के हवाले से ये जानकारी दी कि लगभग सभी राजनयिक अमेरिका छोड़ देंगे क्योंकि अमेरिका ने वीजा इश्यू करने के प्रोसेस को सख्त कर दिया है. न्यूज मैगजीन द नेशनल इंटरेस्ट के साथ बातचीत में अनातोली ने बताया कि उन्हें 24 राजनयिकों की लिस्ट मिली है, जिनके 3 सितंबर 2021 से पहले अमेरिका छोड़ने की उम्मीद है. दिसंबर 2020 में अमेरिका ने रूसी डिप्लोमैट्स के लिए असाइनमेंट अवधि पर तीन साल की सीमा तय की थी, रूसी राजनयिक ने ये भी कहा ये नियम रूस के अलावा किसी और देश पर लागू नहीं होता.

हालांकि अमेरिकी प्रशासन ने भी इस मसले पर अपनी राय रखी है. अमेरिकी विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अनातोली के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रूसियों के लिए वीजा को लेकर तीन साल की सीमा नई बात नहीं. बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 15 अप्रैल को चुनाव में हस्तक्षेप और साइबर हमले में रूस की कथित भूमिका के मद्देनजर 10 रूसी नागरिकों को निकाल दिया था

USRussiaVisadiplomacy

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?