रोहित शेट्टी एक वेब सीरीज के साथ अपने डिजिटल डेब्यू को तैयार हैं. हालांकि अभी इसके नाम की घोषणा नहीं की गई है. सोर्सिस की मानें तो रोहित शेट्टी आठ एपिसोड की एक्शन थ्रिलर वेब सीरिज बनाने वाले हैं. यह सत्य घटनाओं से प्रेरित होगी. बता दें रोहित फिलहाल अपनी फिल्म ‘सर्कस’ को लेकर व्यस्त हैं जिसमें वे अभिनेता रणवीर सिंह के साथ काम कर रहे हैं.