बंगाल के बाद अब सियासी दलों की नजरें अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव (UP elections) पर टिकी हैं. राष्ट्रीय लोक दल के नए अध्यक्ष (RLD Chief) जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) का कहना है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों की दौड़ में यूपी को सांप्रदायिक ध्रुवीकरण (communal polarization) अभियान की भेंट नहीं चढ़ने देगी.
उन्होंने कहा कि यहां लव जिहाद और गौ आतंक (love jihad and cow terror) जैसे बनावटी मुद्दे काम नहीं करेंगे, क्योंकि चुनाव में विकास के मुद्दे ही जीतेंगे. साथ ही कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों के प्रति बीजेपी की उदासीनता, चुनाव में उसे नुकसान पहुंचाएगी.
इसके अलावा चौधरी बोले कि RLD और समाजवादी पार्टी के बीच अच्छे संबंध हैं, और चुनावों की खातिर औपचारिक गठबंधन के लिए विस्तार से काम करने की जरूरत है. हालांकि, बीएसपी और कांग्रेस को भी लेकर महागठबंधन' बनाने के सवाल पर उन्होंने कुछ साफ नहीं किया. इस बाबत जयंत चौधरी ने कहा कि उनके लिए मुद्दे पहले आते हैं और गठबंधन के सभी सहयोगियों के बीच उन मुद्दों पर समझ बनाने की जरूरत होगी.