कोलकाता में सोमवार को हुई एक हाई प्रोफाइल सियासी बैठक चर्चाओं के केंद्र में रही. पश्चिम बंगाल की सीएम और TMC नेता ममता बनर्जी और RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक मुलाकात की. जिसके बाद तेजस्वी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है. बैठक के बाद तेजस्वी ने कहा कि पार्टी नेता लालू प्रसाद यादव ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए ममता बनर्जी को समर्थन देने का फैसला लिया है. इस मौके पर सीएम ममता ने RJD का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ये साहस को समर्थन देने वाली बात है. ममता आगे बोलीं कि तेजस्वी भाई लड़ रहे हैं तो हम लड़ रहे हैं. हालांकि समर्थन के इस फैसले पर पहुंचने से पहले तेजस्वी ने अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श भी किया.