जहां ऋचा चड्ढा के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' का बेसब्री से इंतजार है, वहीं उनकी एक शॉर्ट फिल्म डिज्नी + हॉटस्टार पर बुधवार को रिलीज हो गई है. आरती कड़व द्वारा निर्देशित, 55kms/sec एक sci-fi फिल्म है जिसमें ऋचा चड्ढा और मृणाल दत्त लीड रोल में नजर आ रहे हैं. सोर्सिस की मानें तो फिल्म को लॉकडाउन के दौरान शूट किया गया है और इसे अमेज़न प्राइम वीडियो ने यूएस और यूके में पहले ही रिलीज कर दिया है.