OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्ल (Netflix) पर रिलीज़ हुई ऋचा चड्ढा (Richa Chadda) की फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' (Madam Chief Minister) ने धमाल मचा दिया है. ये फिल्म भारत में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इससे जुड़े एक ट्वीट में चड्ढा ने लिखा कि उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि उनकी इस फिल्म को इतना प्यार मिल रहा है. बता दें कि इसी साल 21 जनवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म को थियेटर्स में इतना प्यार नहीं मिला था. वहीं, इसे कोई ख़ास रिव्यूज़ या रेटिंग भी नहीं मिली थी.