दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की गर्लफ्रैंड ने NCB से पूछताछ में कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया ने NCB को बताया है कि सुशांत अपनी बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ के साथ भी गांजा लिया करते थे. इसके अलावा सुशांत के परिवार को ये बात अच्छी तरह से मालूम थी कि एक्टर को ड्रग्स की लत थी.
रिया के मुताबिक सुशांत librium 10 mg, nexito, जैसी दवाएं लेते थे जो NDPS के तहत ड्रग्स की कैटेगरी में आती हैं. रिया ने बताया है कि ड्रग्स के कारण ही सुशांत की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी थी. एनीसीबी ने रिया चक्रवर्ती का बयान अपनी चार्जशीट में शामिल किया है.