पहलवान सुशील कुमार पर 1 लाख का इनाम, हत्या के आरोप में दिल्ली पुलिस को तलाश

Updated : May 18, 2021 00:06
|
Editorji News Desk

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ (sagar) की हत्या के मामले में फरार आरोपी ओलंपियन सुशील पहलवान (sushil kumar) पर दिल्ली पुलिस (delhi police) ने इनाम घोषित कर दिया है. पुलिस ने सुशील कुमार पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है, जबकि उसके साथ ही फरार अजय पर भी 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. सुशील कुमार और उसके अन्य साथियों के खिलाफ पहले से ही गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.

                  दरअसल, दिल्ली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि सागर धनखड़ की हत्या में सुशील के अलावा अजय की भी अहम भूमिका रही थी. वहीं पुलिस जांच में सुशील कुमार की कई गैंगस्टरों से सांठगांठ का भी खुलासा हुआ है. मालूम हो कि घटना के बाद से ही सुशील कुमार फरार हैं और पुलिस लगातार जांच में जुटी है. सुशील के उत्तराखंड में छुपे होने की अटकलें हैं.

Sushil KumarRewardDelhi policewrestler

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video