ऑक्सीजन की कमी: रिलायंस महाराष्ट्र की तो BPCL केरल की करेगा मदद

Updated : Apr 16, 2021 14:13
|
Editorji News Desk

देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने कोविड मरीजों (Covid Patient) की मदद के लिए एक अच्छी पहल की है. अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) 100 टन ऑक्सीजन (Oxygen) महाराष्ट्र सरकार को पहुंचाई है. हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर राज्य में ऑक्सीजन की भारी किल्लत होने की बात कही थी. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर वाली तेल रिफाइनरियों में 99.9% शुद्धता वाली ऑक्सीजन भी तैयार की जाती है. इस औद्योगिक ऑक्सीजन में मामूली बदलाव से इसे चिकित्सकीय उपयोग के लायक बनाया जा सकता है.

वहीं, सरकारी कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने कहा कि वो अपनी कोच्चि स्थित रिफाइनरी से केरल के लिए चिकित्सकीय ऑक्सीजन की सप्लाई करेगी, ताकि कोविड-19 के गंभीर मरीजों का इलाज हो सके. बीपीसीएल का कहना है कि वो रोजाना 1.5 टन ऑक्सीजन कोच्चि के सरकारी अस्पतालों को देगी.

Covid 19Maharashtra GovernmentCoronaReliance Industries LtdRIL

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study