रोज़ाना अखरोट खाने से दिल की बीमारियों का खतरा होता है कम: स्टडी

Updated : Sep 07, 2021 13:06
|
Garima Budhani

हार्वर्ड की एक स्टडी के अनुसार, रोज़ाना अखरोट खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और ये आपकी उम्र को बढ़ाने में मदद कर सकता है.  इस स्टडी के नतीजे न्यूट्रिएंट्स नाम के जर्नल में प्रकाशित हुए. 

ये स्टडी 1998 से 2018 तक लगभग 20 साल तक की गई. इसके लिए रिसर्चर्स ने नर्सेज हेल्थ स्टडी से लगभग 63 साल की 67,014 महिलाओं और हेल्थ प्रोफेशनल स्टडी से लगभग 26,326 पुरुषों का डेटा स्टडी किया गया.

ये भी देखें: Cardiovascular Exercise: क्यों है कार्डियोवेस्कुलर एक्सरसाइज़ दिल के लिए ज़रूरी? जानिये इसके फायदे 

इन 20 सालों के दौरान ये पाया गया कि जिन लोगों ने हफ्ते में 150 ग्राम या उससे ज़्यादा अखरोट का सेवन किया उनमें बाकी लोगों की तुलना में किसी भी कारण से मौत का खतरा 14 प्रतिशत और कार्डिवस्कुलर बीमारी के कारण मौत का खतरा लगभग 25 प्रतिशत तक कम मिला. इसके अलावा उन लोगों में जीवन संभाव्यता यानि लाइफ एक्सपेक्टेंसी दूसरों की तुलना में 13 साल ज़्यादा रही. 

चलिए अब आपको बताते हैं अखरोट खाने के कुछ और फायदे -

तनाव को दूर करने में कारगर

अखरोट खाने से कई मायनों में आपका स्ट्रेस कम होता है और आपको अच्छी नींद भी आती है. अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो बेहतर नींद लाने में मदद करता है.

वज़न को करे कंट्रोल

NCBI में छपी एक रिसर्च के मुताबिक अखरोट का सेवन न सिर्फ वज़न कम करता है, बल्कि उसे कंट्रोल में रखने में भी मदद करता है. ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और आपकी बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करने में हेल्प करता है.

ये भी देखें: वज़न घटाने में कारगर हैं ये योगासन 

कैंसर के खतरे को करता है कम

NCBI में छपी एक स्टडी बताती है अख़रोट से ब्रेस्ट कैंसर, प्रॉस्टेट कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है. अखरोट में पॉलिफेनॉल इलागिटैनिन्स पाए जाते हैं जो कई तरह के कैंसर के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने में मदद करता है.

Heart diseasesHarvardWalnutsCardiovascular Research

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

भगवान कोई अभिनय नहीं: आस्था, श्रद्धा और धार्मिक प्रस्तुतियों पर सवाल उठाती हिंदी कविता

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट