जानिए इन स्टार्स के असली नाम

Updated : Mar 11, 2021 21:31
|
Editorji News Desk

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे है, जिन्होंने अपना असली नाम बदल कर खुद को एक नया नाम दिया है. यहां हम आपको ऐसे बॉलीवुड सितारों के असली नाम से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अपने नाम बदल लिए...

अमिताभ बच्‍चन (इंकलाब श्रीवास्तव)
सबसे पहले बात महानायक अमिताभ बच्‍चन की जिनका असली नाम 'इंकलाब श्रीवास्तव' है. इनका स्क्रीन नाम अमिताभ बच्चन है वैसे अमिताभ को बिग-बी और अमित जी के नाम से भी जाना जाता है.

सलमान खान (अब्दुल रशीद सलीम खान)
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, सलमान खान का रियल नाम 'अब्दुल रशीद खान' है. भाईजान ने अपना ऑन स्क्रीन नाम सलमान खान रखा है.

अक्षय कुमार (राजीव हरी ओम भाटिया)
बॉलीवुड के जाने-माने खिलाड़ी कुमार का असली नाम 'राजीव हरी ओम भाटिया' है. इंडस्ट्री में आने के बाद अक्षय ने अपना नाम बदल लिया और 'अक्षय कुमार' के नाम से प्रसिद्ध हुए.

अजय देवगन (विशाल वीरू देवगन)
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिंघम का असली नाम 'विशाल वीरू देवगन' है. अजय देवगन बॉलीवुड के बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं और अपने काम के प्रति वफादार रहते हैं.

दिलीप कुमार (मोहम्मद युसूफ खान)
सिनेमा की दुनिया के चमकते हुए सितारे रह चुके 'दिलीप कुमार' को सभी जानते हैं, ये अपने समय के टॉप अभिनेताओं में से एक है, जो बेहद पॉपुलर हुए. इन्होंने भी अपना असली नाम 'मोहम्मद युसूफ खान' को बदलकर खुद को एक नया नाम 'दिलीप कुमार' दिया था.

रेखा (भानुरेखा गणेशन)
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रेखा ने भी अपना नाम बदला है उनका असली नाम 'भानुरेखा गणेशन' है.

शिल्पा शेट्टी (अश्विनी शेट्टी )
बॉलीवुड की 'धड़कन' गर्ल यानी शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने फिल्मों में आने से पहले अपना नाम बदल लिया था और उनका असली नाम 'अश्विनी शेट्टी' था.

कियारा आडवाणी ( आलिया आडवाणी )
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का असली नाम जानकर आप चकित रह जाएंगे. अपनी दिलकश और स्टाइलिश फोटोज पोस्ट कर सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है. लेकिन फिल्म में आने के बाद सलमान खान ने उनको नाम बदलने का सुझाव दिया था.

श्रीदेवी (यम्मा यंगर अयप्पन)
साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का नाम आज भी लोगों की जुबान पर है. भले ही आज वो इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके फैन्स आज भी उनको खास मौके पर याद करते हैं. श्रीदेवी का असली नाम 'यम्मा यंगर अयप्पन' था.

प्रीति जिंटा ( प्रीतम सिंह)
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में काफी लंबा समय गुजारा और कई हिट और चर्चित फिल्में दीं. प्रीति जिंटा का असली नाम प्रीतम सिंह था और उन्होंने इसे बदलकर अपना नाम प्रीति जिंटा रखा.

bollywoodSalman KhanRekhaSrideviPreity ZintaShilpa Shetty KundraKiara AdvaniAkshay KumarDilip KumarAmitabh BachachanAjay Devgan

Recommended For You

editorji | भारत

History 05th July: दुनिया के सामने आई पहली 'Bikini', BBC ने शुरू किया था पहला News Bulletin; जानें इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 4 July: भारत और अमेरिका की आजादी से जुड़ा है आज का महत्वपूर्ण दिन, विवेकानंद से भी है कनेक्शन

editorji | एडिटरजी स्पेशल

Hathras Stampede: हाथरस के सत्संग की तरह भगदड़ मचे तो कैसे बचाएं जान? ये टिप्स आएंगे काम

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History 3 July: 'गरीबों के बैंक' से जुड़ा है आज का बेहद रोचक इतिहास

editorji | एडिटरजी स्पेशल

History: आज धरती के भगवान 'डॉक्टर्स' को सम्मानित करने का दिन, देखें इतिहास