बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग में बिजी हैं. रणवीर ने फिल्म 'सर्कस' के सेट से पहली फोटो शेयर की है, जिसमें उनके साथ रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं. रणवीर सिंह जहां जंप कर रहे हैं तो वहीं, रोहित शेट्टी उनके बगल में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. रणवीर ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सर्कस के सेट पर सिम्बा 2 की फिल्डिंग. सिम्बा के दो साल.'