बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक्टिंग से ज्यादा वो अपने फैशन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. रणवीर अक्सर अजीबो-गरीब लुक में नज़र आते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज़ में रणवीर ब्लू रंग के शाइनी लोअर टीशर्ट में नज़र आ रहे हैं. इसके साथ एक्टर ने गोल्डन रंग का एक बड़ा सा हार पहन रखा है. फोटो में रणवीर सिंह की दाढ़ी और मूंछ भी के साथ लंबे बाल दिख रहे हैं. फोटो में रणवीर ने चश्मा भी पहन रखा है. ये अंदाज को देखकर लोगों को बप्पी लहरी की याद आ रही है.
वहीं, रणवीर को लेकर एक खबर और सामने आ रही है. रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर सिंह ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं. पीएम मोदी (PM Modi) और रजनीकांत के बाद अब रणवीर सिंह बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर करते नजर आएंगे. बेयर ग्रिल्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर नए शो की तैयारी कर रहे हैं. यह नया शो उनके दूसरे शोज की ही तरह एक्शन और जबरदस्त स्टंट से भरा हुआ होगा.