रामभक्तों के लिए रामलला (Ramlala) से जुड़ी एक अच्छी खबर आ रही है. एक तरफ जहां गुरुवार को मंदिर (Ram temple) निर्माण की शुरुआत हुए एक साल पूरा हो रहा है. तो वहीं दूसरी ओर अयोध्या में बन रहे इस भव्य राम मंदिर को 2023 में श्रद्धालुओं (devotees) के लिए खोलने की पूरी तैयारी है.
राम मंदिर ट्रस्ट के हवाले से सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. इससे पहले भी राम मंदिर निर्माण का काम देख रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा था कि मंदिर का मुख्य परिसर 2023 के अंत तक तैयार हो जाएगा और उसके बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सकेगा.