Farmers Protest: जींद महापंचायत में शामिल होंगे राकेश टिकैत, हरियाणा के कई जिलों में इंटरनेट पर बैन जारी

Updated : Feb 02, 2021 21:46
|
Editorji News Desk

3 फरवरी यानी बुधवार को हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में किसानों की प्रदेश स्तरीय महापंचायत होगी. इसमें शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रतन मान सहित प्रदेश भर के किसान आएंगे.

इस किसान महापंचायत का आयोजन कंडेला खाप की ओर से किया जा रहा है और खाप प्रधान टेकराम कंडेला के मुताबिक दर्जनों अन्य खाप इसमें शामिल होंगी. वहीं किसान आंदोलन के चलते हरियाणा सरकार ने 7 जिलों में इंटरनेट पर जारी रोक की मियाद को 3 फरवरी तक बढ़ा दिया है.

इस बीच किसान नेता रतन मान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मामले को हल करने के लिए जो हाथ बढ़ाए हैं किसान उसका स्वागत करते हैं. उन्हें ये भी उम्मीद है कि देश के प्रधानमंत्री किसान हित में जल्द ही तीनों विवादित कानूनों को वापस लेने की घोषणा करेंगे.

खाप पंचायतHaryanaMahapanchayatराकेश टिकैतमहापंचायतrakesh tikaitFarmers Protest

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?