भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने किसानों को विवादित सलाह दी है. बुधवार को हरियाणा के महम हुई किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) में टिकैत ने कहा है कि यदि कोई सरकारी एजेंसी डराने की कोशिश करे तो उसे बंधक बना लो.
टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही है. महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू (Balraj kundu) ने जब किसान आंदोलन का समर्थन किया उन पर आयकर के छापे पड़वाए गए.
टिकैत ने कहा कि सभी किसानों को जयराम और जय भीम का नारा देना चाहिए. इसी नारे में सबका भला हो सकता है. उन्होंने कहा कि सरकार तीन कृषि कानून लागू करके किसानों को जमीन रहित करना चाहती है.. टिकैत ने ऐलान किया कि 26 मार्च को पूर्ण भारत बंद रहेगा. जिसमें रेल और सड़क मार्ग पर भी चक्का जाम किया जाएगा.