बुधवार को किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कोलकता में पश्चिम बंगाल (West Bengal) की सीएम ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) से मुलाकात की. इस दौरान TMC के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) भी मौजूद रहे. बैठक के बाद बीकेयू के महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि वो और उनके नेता ममता बनर्जी को जीत की बधाई देने के लिए यहां आए थे. इसके अलावा किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं और फसलों के लिए उचित एमएसपी दिलाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई.
बताया जा रहा है की बैठक के दौरान टिकैत ने ममता बनर्जी को कहा कि आपने चुनाव में एक बड़े दुश्मन को पटखनी दी है और अब विपक्ष को मजबूती के साथ एकजुट करने कि आवश्यकता है. आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने दिल्ली कि सीमाओं पर जारी किसान (Farmer) आंदोलन का समर्थन किया था. इसके बाद टिकैत समेत कई किसान नेताओं की तरफ से विधान सभा चुनाव में TMC के लिए वोट मांगे गए थे.