साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत 30 नवंबर को यानी सोमवार को कुछ बड़ी घोषणा करने वाले हैं. रजनीकांत अपने संगठन रजनी मक्कल मंद्रम की एक अहम मीटिंग करने जा रहे हैं. इस मीटिंग में वह आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम घोषणा कर सकते हैं. इस बैठक के बाद ही राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने से संबंधित फैसला लिया जाएगा. अब तमिलनाडु चुनाव में एक साल से कम का वक्त बचा है, ऐसे में रजनीकांत के फैन्स उनके चुनावी ऐलान का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले रजनीकांत ने कहा था कि पार्टी लॉन्च करने के बारे में आखिरी फैसला रजनी मक्कल मंद्रम के सदस्यों से विचार-विमर्श के पास लिया जाएगा.