कुछ ही दिनों पहले राजनीति में आने की घोषणा करने वाले रजनीकांत ने अब इसके उलट फैसला लिया है. सोशल मीडिया द्वारा साझा की गई जानकारी में उन्होंने कहा कि अब वो राजनीति में नहीं आएंगे. उन्होंने अपने बयान में कहा कि बीते दिनों उनकी तबीयत में जो गिरावट हुई है, वो इसे भगवान की चेतावनी मानते हैं और राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का फैसला करते हैं. दरअसल 2021 की शुरुआत में राजनीति में आने के प्लान को विस्तार से बताने की तैयारी में लगे इस मेगस्टार को हाल ही में अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. ब्लप्रेशर की समस्या की वजह से शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती हुए थलाईवा को डॉक्टरों ने पूरी तरह से बे़ड रेस्ट की सलाह दी है. फैंस भी उनसे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की अपील कर रहे हैं.