महाराष्ट्र में फिर तेज होते कोरोना के बीच जहां एक तरफ सरकार और प्रशासन सख्ती बढ़ा रही है, वहीं शनिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में मराठी भाषा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पूरे कार्यक्रम में बगैर मास्क के नजर आए. मास्क नहीं पहनने पर राज ठाकरे ने कहा कि मैं मास्क नहीं पहनता. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोरोना वायरस इतनी ही तेजी से फैल रहा है तो फिर चुनाव क्यों नहीं टाल दिए गए, क्यों चुनाव कराए जा रहे हैं. इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की कई हस्तियों ने शिरकत की, बावजूद इसके कि कोविड के चलते इसे परमिशन नहीं दी गई थी. अब देखना होगा कि क्या बीएमसी या पुलिस कार्यक्रम को लेकर कोई कार्रवाई करती है या नहीं.