ये तस्वीरें हैं मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी (Shivpuri) की जहां भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद अटल सागर बांध (Atal Sagar Madikheda Dam) के 10 गेट खोलने पड़े. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक जिले में जारी बारिश की वजह से बांध मुहाने तक भर गया था और हालातों को देखते हुए इसके गेट्स को खोलने का फैसला लेना पड़ा. बांध से पानी छोड़े जाने के बाद अब इसके आस पास बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं.
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में जारी जोरदार बरसात के कारण कई जिलों में आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है. सरकार भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है. मंगलवार सुबह सीएम शिवराज चौहान ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर एक विशेष बैठक बुलाई थी.