मंगलवार सुबह दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश (Delhi rain) हुई. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और इससे मौसम सुहाना (pleasant weather) हो गया है. ठंडी- ठंडी हवाएं चलने लगी हैं. उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे लेकिन मंगलवार तड़के हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली. दरअसल, पिछले चार- पांच दिनों से दिल्ली में जबरदस्त गर्मी पड़ रही थी. घर से बाहर निकलते ही लोग पसीनों से तरबतर हो जा रहे थे. ऐसे में बारिश होने से कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली है.
IMD ने पहले ही बताया था कि दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इस दौरान हवा कि गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रह सकती है. आपको बता दें, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है.
यह भी पढ़ें: Delhi Rain ने दिया Pain, सड़कों पर जाम के बीच फंसी गाड़ियां तो कहीं बस के भीतर तक घुस आया पानी