संसद नहीं चलने देने के सत्ता पक्ष (Ruling Party) के आरोपों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने फिर वार किया है. उन्होंने गुरुवार को केंद्र सरकार पर विपक्ष को अपना काम नहीं करने देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि संसद का समय (Parliament Hours) बर्बाद नहीं किया जाए. महंगाई, किसान और पेगासस (Inflation, the Farmer and Pegasus) पर चर्चा होनी चाहिए.
राहुल ने ट्वीट किया कि हमारे लोकतंत्र की बुनियाद है कि सांसद जनता की आवाज बनकर राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें. मोदी सरकार विपक्ष को ये काम नहीं करने दे रही.
बता दें कि पेगासस और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में गतिरोध बना हुआ है. 19 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हुआ था, लेकिन अब तक दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही है. विपक्षी दलों का कहना है कि पेगासस जासूसी मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सरकार के तैयार होने के बाद ही संसद में गतिरोध खत्म होगा.