एक के बाद एक राहुल के पीएम मोदी पर 3 हमले- ब्लैक फंगस, वैक्सीन और GDP को लेकर कसे तंज़

Updated : May 22, 2021 23:59
|
Editorji News Desk

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री मोदी (Pm Modi) पर शनिवार को ट्विटर पर एक के बाद एक कई हमले बोले... राहुल ने सबसे पहले देश में फैलते ब्लैक फंगस(Black Fungus) को लेकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि मोदी सिस्टम (Modi System) के कुशासन के चलते सिर्फ़ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फ़ंगस महामारी है. वैक्सीन (Vaccine) की कमी तो है ही, इस नई महामारी की दवा की भी भारी कमी है. उन्होंने कहा कि इससे जूझने के लिए PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे. उसके बाद राहुल ने पीएम के भावुक होने वाले सीन पर इनडायरेक्ट तंज़ कसते हुए ट्वीट किया कि, मगरमच्छ निर्दोष है. और फिर आखिर में राहुल ने देश में जारी वैक्सीन की कमी, गिरती जीडीपी और कोरोना की वजह से बढ़तीं मौतों को लेकर भी हमला बोला.

Corona VaccinationRahul Gandhvaccinecorona deathBlack fungus casesGDPPM Modi

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'