आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौट आए हैं. पिछले साल नवंबर महीने में जम्मू-कश्मीर के कारगिल में शूटिंग के दौरान वे ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए थे. इसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था. बुधवार शाम को उन्हें वुकहार्ड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. राहुल रॉय के डिस्चार्ज होने की जानकारी देते हुए रोमीर सेन ने कहा, 'वह घर वापस आकर खुश हैं. उनकी फिजियो और स्पीच थेरेपी अभी जारी रहेगी. अभी उन्हें सही होने में कुछ वक्त लगेगा.'