कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक 9 साल के बच्चे को उसका पायलट (Pilot) बनने के सपने में मदद कर रहे हैं. दरअसल, कुछ समय पहले राहुल गांधी केरल के कन्नूर (Kerala) में थे, वहीं इस छोटे लड़के से मिले थे, जिसका नाम अद्वैत है. बच्चे से बातचीत के दौरान उनको मालूम चला था कि वह पायलट बनना चाहता है. बस फिर क्या था राहुल ने इस बच्चे को अपने एयरप्लेन का टूर कराया. राहुल ने छोटे से बच्चे को विमान की यात्रा कराई और विमान चलाने को लेकर भी कुछ बाते बताई. जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है. राहुल गांधी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “कोई सपना बहुत बड़ा नहीं है. हमने अद्वैत के सपने को सच करने के लिए पहला कदम उठाया है.