कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम बजट को लेकर केंद्र सरकार पर फिर हमला बोला है. राहुल ने सोमवार को ट्वीट किया ''बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती, ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति ही भगवान.'' राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाए हैं कि बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती की गई और सरकार ने केवल अपने उद्योगपति दोस्तों को ही ध्यान में रखा है. इससे पहले भी राहुल गांधी ने कहा था कि 2021-22 का बजट देश के 1 फीसदी लोगों का बजट है. साथ ही राहुल ने कहा था कि देश के हालातों को देखते हुए जनता के हाथ में पैसे देने की जरूरत है. लेकिन सरकार देश की संपत्ति को अपने कुछ उद्योगपति मित्रों को सौंप देना चाहती है.