Congress के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gnadhi) दो दिन के जम्मू (Jammu) दौरे पर हैं. गुरुवार को वो विमान से यहां पहुंचे और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनका पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. हवाई अड्डे से राहुल सीधे माता वैष्णों देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi) के लिए रवाना हो गए. राहुल ने यहां कटरा (katra) से पैदल यात्रा करते हुए मंदिर तक का सफर पूरा किया और शाम की विशेष पूजा में भी शामिल हुए. उनके स्टाफ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी गुरुवार रात मंदिर परिसर में ही विश्राम करेंगे और शुक्रवार सुबह पैदल ही वापस कटरा तक आएंगे.
शुक्रवार को उनका शेड्यूल में स्थानीय पार्टी नेताओं से मुलाकात करना शामिल है. साथ ही वो एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इससे पहले राहुल गांधी ने 9 और 10 अगस्त को कश्मीर का दौरा किया था और वो माता खीर भवानी मंदिर व हजरतबल दरगाह गए थे. राहुल शुक्रवार शाम दिल्ली लौट आएंगे.