बिहार विधानसभा में मंगलवार की घटना को लेकर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. इस पूरे मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि सीएम नीतीश( Nitish Kumar) पूरी तरह आरएसएस बीजेपी मय हो चुके हैं. राहुल ने आगे कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों को सरकार कहलाने का कोई हक नहीं है.
राहुल गांधी के ट्वीट के बाद कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने भी संघ और बीजेपी को कठघरे में लिया. वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी शायराना अंदाज़ में सीएम नीतीश पर हमला बोला.उन्होंने कहा कि तेरी तानाशाही और तेरे अत्याचार का हिसाब करेगा. आपको बता दें कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस एक्ट पर चर्चा के दौरान विधानसभा (Bihar Assembly) में जमकर हंगामा हुआ. हंगामा इतना बढ़ा कि मार्शल के अलावा भारी पुलिस बुलानी पड़ी.विधायकों ने पुलिस की ओर से मारपीट और बदसलूकी के आरोप भी लगाए गए.