क्या टीम इंडिया के खिलाड़ियों की लापरवाही से टीम में आया कोरोना ?

Updated : Jul 15, 2021 23:13
|
Editorji News Desk

इंग्लैंड में मौजूद टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और एक सपोर्ट स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव होने पर अब इंग्लैंड में छुट्टी मना रहे खिलाड़ियों पर सवाल उठने लगे हैं, साथ ही BCCI से भी सवाल पूछे जाने लगे हैं. सवाल हो रहा है कि क्या सबने लापरवाही बरती और नतीजा टीम में कोरोना की दस्तक के तौर पर देखने को मिली. 

दरअसल, कुछ दिन पहले जब इंग्लैंड के 3 खिलाड़ी पॉजिटिव आए थे, तब बोर्ड ने कहा था कि हमारे खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं है और वे इंग्लैंड में छुट्टियां मना सकते हैं. पर छुट्टी के दौरान ऋषभ पंत वेंबले स्टेडियम में बिना मास्क पहने यूरो कप का मैच देखने पहुंचे. तो वहीं अश्विन (R Ashwin) और कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) विंबलडन  का मैच देखते नजर आए.

ये हाल तब है जबकि यूरो कप और विंबलडन मैचों से खिलाड़ियों को बचने की सलाह दी गई थी. 

इनके अलावा हनुमा विहारी, रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे सरीखे खिलाड़ियों की भी तस्वीरें आईं जहां वो भीड़ भाड़ वाली जगहों में बिना मास्क के नजर आए. 

ये भी पढ़ें | Corona in Team India: इंग्लैंड में टीम इंडिया पर कोरोना अटैक, पंत के बाद स्टाफ मेंबर भी पॉजिटिव

Rishabh PantInd vs EngCovid 19Indian Cricket team

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video