दुनिया के महानतम फ़ुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की मौत के बाद उनके डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं. डॉक्टर लीयोपोल्डो लुके के क्लीनिक और घर पर पुलिस ने छापेमारी की है. अर्जेंटीना की मीडिया ने इसकी पुष्टि की है. माराडोना के परिवार और वकीलों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान लापरवाही की थी. इसी वजह से उनकी जान गई. बता दें कि 25 नवंबर को माराडोना का हार्ट अटैक की वजह से ब्यूनस आइरस स्थित उनके घर में निधन हो गया था.