Mayawati का RSS प्रमुख से सवाल, 'अगर हिंदुओं-मुसलमानों के पूर्वज एक थे तो फिर उनसे सौतेला व्यवहार क्यों?'

Updated : Sep 07, 2021 16:12
|
Editorji News Desk

Mayawati on Bhagwat: BSP की मुखिया मायावती ने RSS प्रमुख मोहन भागवत पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर आपके मुताबिक हिंदुओं और मुसलमानों के पूर्वज एक ही थे तो फिर क्यों संघ और बीजेपी मुसलमानों के साथ सौतेला व्यवहार करती है.

मंगलवार को लखनऊ में आयोजित किए गए  BSP के प्रबुद्ध वर्ग विचार कार्यक्रम में मायावती ने चुनावी तैयारियों पर बात करते हुए संघ और बीजेपी को निशाने पर लिया.

उन्होंने कहा कि - 'RSS प्रमुख ने कहा है कि हिंदू और मुसलमानों के पूर्वज एक ही हैं. हिंदुओं और मुसलमानों के पूर्वज एक ही हैं तो बीजेपी मुसलमानों के साथ सौतेला रवैया क्यों अपनाती है.'

मोहन भागवत की उस बात पर भी सवाल खड़े हुए हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि मुस्लिम समाज के समझदार नेतृत्व को कट्टरपंथियों की बातों का विरोध करना चाहिए. नेताओं से लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने इसपर कहा है कि आज हिंदू समाज को भी ऐसा करने की बहुत जरूरत है. 

वहीं मायावती ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने भी मुसलमानों को तबाह और बर्बाद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है.

ये भी पढ़ें: शिक्षा पर संकट, सिर्फ 8% ग्रामीण बच्चों ने की ऑनलाइन पढ़ाई

MayawatiBSPRSS chief

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?