पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने UPSC के तहत होने वाली सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF exam) की परीक्षा में पूछे गए सवाल पर मोदी सरकार (Modi government) पर निशाना साधा है. ममता बनर्जी ने BJP सरकार पर UPSC जैसी संस्थाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC निष्पक्ष हुआ करता था. अब इसके प्रश्नपत्रों में BJP सवाल दे रही है. CM ममता ने कहा कि CAPF भर्ती परीक्षा में राजनीति से प्रेरित सवाल निंदनीय हैं. इससे पता चलता है कि BJP किस तरह केंद्रीय पुलिस बलों का राजनीतिकरण कर रही है.
बता दें कि CAPF की बीती 8 अगस्त को हुई परीक्षा में बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर सवाल किया गया था. परीक्षा में एक प्रश्न- ”बंगाल चुनाव हिंसा पर करीब 200 शब्दों में प्रतिवेदन” लिखने के लिए दिया गया था.
यह भी पढ़ें: Ruckus in Parliament: सांसदों-मार्शल की धक्कामुक्की का वीडियो वायरल, राहुल बोले- लोकतंत्र की हत्या