पड़ोसी राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पंजाब सरकार ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं. सरकार ने दूसरे राज्यों से आने वाले मीट, मुर्गों और अंडों पर अगले सात दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है. राज्य सरकार ने यह फैसला हरियाणा की तरफ से पोल्ट्री पदार्थों व अंडों को पंजाब में खपाने की सूचना के तहत लिया है. दरअसल पंजाब से सटे हरियाणा के पंचकूला में रहस्यमय तरीके से मरीं मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है जिसके बाद पंजाब सरकार ने रोक का ये फैसला लिया है.