Punjab Congress Crisis अब सुलझता नजर आ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सहमति लगभग बन गई है और कैप्टन खेमा भी इसके लिए तैयार नजर आ रहा है. जो फार्मूला अपनाया जा सकता है उसके अनुसार राज्य में अब सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष होंगे और उनके साथ चार और कार्यकारी अध्यक्षों का ऐलान किया जाएगा. पार्टी की कोशिश इन पांच लोगों के जरिए सूबे के हर वर्ग को साधने की होगी ताकि चुनावी साल में कोई नाराज ना हो.
इस फॉर्मूले के मीडिया में आने से पहले प्रदेश प्रभारी हरीश रावत (harish Rawat) ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की. इस बैठक के बाद रावत ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर सोनिया गांधी के फैसले में आस्था जताई है और कहा है कि जो सोनिया गांधी तय कर देंगी वो उसको मानेंगे. इन दोनों नेताओं की मुलाकात से पहले मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच भी मुलाकात हुई और दोनों मुस्कराते हुए एक दूसरे से मिले.