Punjab: पठानकोट में ट्रेनिंग के दौरान सेना के एक जवान की मौत, गर्मी और उमस से कई सैनिक बीमार

Updated : Aug 22, 2021 09:17
|
Editorji News Desk

शनिवार को भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के पठानकोट (Pathankot, Punjab) जिले में सेना की ट्रेनिंग (Army training) के दौरान बड़ी घटना हुई. पठानकोट में ट्रेनिंग के दौरान सेना के एक जवान की मौत (death) हो गई. वहीं, कई सैनिक बीमार पड़ गए, जिन्हें आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक गर्मी (Heatstroke) के कारण करीब दो दर्जन जवान इस ट्रेनिंग के दौरान बेहोश हो गए थे. ट्रेनिंग में 11 ऑफिसर, 11 जेसीओ और 120 जवान शामिल थे. कुल 10 जवान अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं.

ट्रेनिंग सेंटर में कुछ अधिकारियों और जूनियर कमीशंड अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा था. जवानों की ट्रेनिंग के दौरान बेहद गर्मी पड़ रही थी और उमस भी ज्यादा थी. जवान रनिंग कर रहे थे, तभी एक जवान बेहोश होकर गिरा और उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: Delhi Rain : दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड, अगस्त में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश

heatstrokePathankotArmyPunjabIndian Army

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या