Afghanistan Protest: तालिबान के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, फायरिंग और भगदड़ में कई की मौत

Updated : Aug 19, 2021 18:47
|
Editorji News Desk

Protest against Taliban: अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ काबुल समेत कई शहरों में गुरुवार को भी लोगों ने अफगान झंडा लेकर प्रदर्शन किया. राजधानी काबुल में राष्ट्रपति भवन के पास भी प्रदर्शन हुआ तो वहीं जलालाबाद में भी. इस दौरान कुछ असदाबाद शहर समेत कुछ जगहों पर तालिबान द्वारा गोलीबारी किए जाने की भी खबरें आई हैं, कई लोगों के मरने की खबरें हैं. हालांकि अभी इनकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि मौत गोलियों से हुई है या फिर भगदड़ से. 

IMF on Taliban: तालिबान को पाई पाई का मोहताज बनाने की तैयारी, IMF ने रोके 34 अरब रुपए 

दरअसल गुरुवार को अफगानिस्तान में ये प्रदर्शन ब्रिटेन से मिली आजादी की वर्षगांठ के मौके पर किया गया. जलालाबाद में भी लोग झंडे के साथ निकले, यहां बुधवार को ही ऐसे ही प्रदर्शन में 3 लोगों की तालिबानी फायरिंग में मौत हुई थी. इन रैलियों का उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने समर्थन किया है. सालेह खुद को अशरफ गनी के भाग जाने के बाद खुद को "कार्यवाहक राष्ट्रपति" बता रहे हैं.

वहीं तालिबान ने कहा है कि यह सौभाग्य की बात है कि हम ब्रिटेन से आजादी की वर्षगांठ मना रहे हैं. उसने ये भी कहा कि हमारे जिहाद की वजह से ही हमने दुनिया की एक और अहंकारी ताकत अमेरिका को अफगानिस्तान से बाहर जाने पर मजबूर किया. 

 

 


 

FiringprotestTalibanAfghanistanKabul

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?