कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने प्रयागराज (Priyanka Gandhi Blasts Yogi Govt) से आई इन तस्वीरों को लेकर यूपी की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है. दरअसल इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गंगा किनारे दफनाए गए शवों से लोग शवों के पहचान वाली रामनामी चादर और लकड़ियां हटा रहे हैं (Holy Clothes Removed from Bodies Bodies Buried by Ganges in Prayagraj). प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा - "जब वे जीवित थे तो उन्हें उचित चिकित्सा नहीं मिली. उनमें से कई को सम्मानजनक अंतिम संस्कार भी नहीं मिला, और न ही सरकारी आंकड़ों में कोई स्थान. अब उनकी कब्रों से रामनामियों को भी हटाया जा रहा है. अपनी छवि चमकाने की चिंता से क्षीण हुई सरकार अब पाप करने पर उतर आई है. यह कैसा स्वच्छता अभियान है? यह अपमान है: मृतकों का, आस्था का, मानवता का.''
आपको बता दें कि यूपी और बिहार से आई इन संदिग्ध कोविड मरीजों (Corona Patients) के शवों की तस्वीरें काफी वायरल हुईं. वायरल वीडियो और तस्वीरों में गंगा किनारे दफनाए गए शवों पर बिछी रामनामी पीली और गेरुआ चादरें सफेद रेत पर उभरकर दिख रही हैं. अब इन्हें प्रशासन के लोग हटाते दिखाई दे रहे हैं.