Priyanka Gandhi ने केंद्र सरकार की नीतियों पर एक ट्वीट के जरिए निशाना साधा है. सोशल साइट पर उन्होंने लिखा कि- भाजपा सरकार रसोई गैस की कीमत हर महीने बढ़ा रही है. पेट्रोल-डीजल के दाम तो 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़ जाते हैं. लेकिन किसान के गन्ने का रेट 3 साल से नहीं बढ़ा?
ये भी पढ़ें । UP Election से पहले केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान, बोले- केंद्रीय नेतृत्व और MLA तय करेंगे अगला CM
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी लगातार किसानों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को उठती रही हैं. कुछ दिन पहले भी उन्होंने केंद्र सरकार से गन्ने के दाम को लेकर सवाल पूछा था. प्रियंका ने कहा था कि मोदी राज में विकास केवल पीएम के खरबपति दोस्तों का हो रहा है. प्रधानमंत्री की नजर में अगर यही विकास है तो इसको अवकाश पर भेजने का समय आ गया है.