अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)शादी के बाद भले ही विदेश शिफ्ट हो गई हैं, लेकिन प्रियंका होली मनाने में पीछे नहीं हैं. प्रियंका ने अपने ससुराल में होली मनाई. प्रियंका ने होली की शुभकामनाएं देते हुए एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में वो अपने पति निक और सास ससुर के साथ नजर रही हैं. फोटो में चारो लोग रंगे दिखाई दे रहे हैं.
प्रियंका ने फोटो शेयर करके लिखा- 'रंगों का त्योहार मेरे पसंदीदा में से एक है,आशा है कि हम सभी इसे अपने प्रियजनों के साथ मना सकते हैं, लेकिन हमारे घरों में! #HappyHoli' प्रियंका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.