बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और लारा दत्ता (Lara Dutta) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसमें दोनों के साथ लारा की बेटी सायरा भी नज़र आ रही हैं. हाल ही में प्रियंका ने लारा और और उनकी बेटी के साथ खास मुलाकात की. प्रियंका ने इस खास मुलाकात की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. साथ ही उन्होंने बताया कि उन दोनों की दोस्ती को 21 साल हो गए हैं. प्रियंका और लारा 'मिस इंडिया 2000 पेजेंट' में पहली बार मिली थीं.
तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में प्रियंका ने लिखा,'जब भी हम मिलते हैं. 21 साल और गिनती...ऐसी दोस्ती जो किसी भी वक्त आपको याद कर सकती है. लारा दत्ता सबसे चमकता सितारा. सायरा अपनी मां लारा की तरह हैं. ढ़ेर सारा प्यार और इतनी सारी यादें.'
फैंस से लकर सेलेब्स तक इस फोटो पर खूब लाइक और कमेंट कर रहे हैं. देखते ही देखते ये तस्वीर सोशल मीाडिया पर वायरल हो गई है.
ये भी पढ़ें : Bigg Boss 15: जंगल में मच्छर मारते दिखे सलमान खान, होगा संकट का दंगल