CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय (Education Ministry) ने छात्रों और अभिभावकों के साथ एक सेशन आयोजित किया था. इसमें अचानक पीएम मोदी(PM Modi) ने जुड़कर सभी को चौंका दिया. पीएम ने इस इस वर्चुअल बैठक में परीक्षा कैंसिल होने और उसके असर को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता पर उनसे बातचीत की.
इससे पहले बुधवार को छात्रों, अभिभावकों और टीचरों की मांग पर विचार विमर्श के बाद केंद्र सरकार ने पीएम की अगुवाई वाली बैठक में CBSE की 12वीं बोर्ड का एग्जाम कैंसिल करने का फैसला लिया था. जिसके बाद गुरुवार तक 8 राज्यों ने भी 12वीं बोर्ड के इम्तेहान रद्द कर दिए हैं.