'अनाथ बच्चों' को अभी मदद चाहिए 18 साल का होने पर नहीं, प्रशांत किशोर का PM पर तंज़

Updated : May 30, 2021 17:05
|
Editorji News Desk

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी के कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को वज़ीफ़ा देने के ऐलान पर तंज़ कसा है. 29 मई को पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई वगैरह का खर्चा पीएम केयर्स फंड से दिया जाएगा. हालांकि सरकारी आदेश में लिखा था कि, ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक वजीफा और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपये का फंड मिलेगा. इसकी आलोचना करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा है कि - अनाथ बच्चों को अभी मदद की जरूरत है, न कि वयस्क होने पर. 

प्रशांत ने ट्वीट कर लिखा- मोदी सरकार का एक और मास्टर स्ट्रोक. इस बार कोविड-19 व इसके त्रासदीपूर्ण कुप्रबंधन के कारण अनाथ हुए बच्चों की देखभाल को पुनर्परिभाषित किया गया. अब बहुत जरूरी सहायता अभी मिलने की बजाय, बच्चों को 18 साल का होने पर वजीफे के वादे के बारे में सोचकर ही पॉजिटिव महसूस करना चाहिए।'

 

children and coronaPMOPrashant Kishor

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'