Positive News: पढ़ाई से बनी दूरी को पाटने के लिए जोधपुर में दूर-देहात तक जाएंगी ये स्पेशल ऊंट गाड़ियां

Updated : Sep 02, 2021 23:41
|
Editorji News Desk

Positive News: कोरोना के कारण कई बच्चों का स्कूल छूट गया. हालात पहले जैसे नहीं रहे और पढ़ाई दूर हो गई. लेकिन अब दूर हुई इस पढ़ाई को बच्चों तक ले जाना का जिम्मा उठाया है इन खास ऊंट गाड़ियों ने. ये अनूठी मुहिम चलाई जा रही है राजस्थान के जोधपुर में जहां इन विशेष ऊंट गाड़ियों को लाइब्रेरी में बदल कर गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जा बच्चों को पढ़ाने का काम किया जा रहा है. स्थानीय शिक्षा महकमे को एक NGO इस काम में सहयोग कर रहा है और 1500 किताबों की एक बड़ी खेप इन अलग अलग ऊंट गाड़ियों में रखी गई है.

शिक्षा विभाग ने बताया कि जिस गांव या ढाणी में ये मोबाइल लाइब्रेरी जाती है वहां कोई स्थानीय मास्टर इन किताबों से बच्चों को पढ़ने का काम करता है. अगर किसी इलाके में कोई मास्टर नहीं है तो वहां का कोई स्थानीय व्यक्ति भी किताब से पढ़ा सकता है. इतना ही नहीं स्थानीय स्कूल बाद में बच्चों को बांटने के लिए इन ऊंट गाड़ियों से किताबें ले भी सकता है.

jodhpurRajsthanchildren and corona

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?