Population Control Bill: मसौदे पर सीएम योगी को मिला राउत का साथ, बोले- इसके लिए योगी बधाई के पात्र हैं

Updated : Jul 18, 2021 21:22
|
Editorji News Desk

जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) पर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मसौदे को लेकर कुछ दिनों से देश की सियासत में बवाल मचा हुआ है. एक तरफ जहां कांग्रेस, सपा, BSP और BJP की सहयोगी पार्टी JDU ने इसका विरोध किया तो दूसरी ओर महाराष्ट्र में BJP और शिवसेना (Shiv Sena) के दोबारा साथ आने की अफवाहों के बीच संजय राउत (Sanjay Raut ) ने इस मसौदे का खुलेआम समर्थन किया है. पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखे अपने कॉलम में राउत ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी को इस कदम के लिए बधाई दी जानी चाहिए. साथ ही कहा कि अगर नीतीश कुमार इसका विरोध कर रहे हैं तो बीजेपी को बिहार सरकार से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ चुनावी फायदे के लिए इसे पेश नहीं किया जाना चाहिए.

राउत ने लिखा कि बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों को अधिक जनसंख्या के कारण नुकसान उठाना पड़ा है. लोगों को आजीविका की तलाश में पलायन करना पड़ता है. ऐसे में इन राज्यों में जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए. बता दें हाल ही में योगी आदित्‍यनाथ ने जनसंख्‍या नीति को पेश किया है, जिसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में दो-बच्चों की नीति का उल्लंघन करने वाले को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने, सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने, पदोन्नति और किसी भी प्रकार की सरकारी सब्सिडी प्राप्त करने से वंचित कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: UP Election: गठबंधन के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा- कांग्रेस क्लोज माइंडेड नहीं, सही समय पर लेंगे फैसला

Yogi AdityanathNitish KumarSanjay rautPopulation Control Bill

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'